By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जानवरों की तर्ज पर बनाए मिनी रोबोट, जो स्वचालित वाहनों के लिए होंगे मददगार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जानवरों की तर्ज पर बनाए मिनी रोबोट, जो स्वचालित वाहनों के लिए होंगे मददगार
himachalNews

जानवरों की तर्ज पर बनाए मिनी रोबोट, जो स्वचालित वाहनों के लिए होंगे मददगार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/27 at 9:53 AM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-जानवरों को आप चाहे किसी भी चरागाह तक ले जाईए लेकिन वो वापिस अपने गंतव्यों तक पहुंच ही जाते हैं। जानवरों में वापिस अपने गंतव्यों तक पहुंचने के इस व्यवहार को आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने समझ लिया है और उसी पर आधारित कुछ मिनी रोबोट्स बनाए हैं।भविष्य में यह रोबोट्स स्वचालित वाहनों के लिए मददगार साबित होंगे और इससे इस क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है।

आइआइटी मंडी के स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के सहायक प्रोफेसर डा. हर्ष सोनी ने अपने शोध के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर कैसे जानवर चरागाह के बाद घर वापस आ जाते हैं।भले ही उन्हें कई बाधाओं व मोड़ों का सामना करना पड़े। शोधकर्ताओं ने इस तथ्य को का समझने के लिए इस शोध में छोटे प्रोग्राम योग्य रोबोट्स का उपयोग किया है। शोधकर्ता डा. हर्ष सोनी ने उदाहरण देते हुए बताया कि होमिंग कबूतर सुरक्षित तरीके से अपना रास्ता खोजने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अपनी कौशलता से लंबी दूरी तक संदेश पहुंचाने के बाद भी वापिस अपने गंतव्य लौट आते हैं। इसी तरह समुद्री कछुए,सामन और मोनार्क तितलियां भी अपने जन्म स्थान पर लौटने के लिए लंबी यात्राएं करते हैं। डा. हर्ष सोनी ने बताया कि इस शोध के निष्कर्ष स्वचालित वाहनों के लिए बेहतर नेविगेशन सिस्टम के विकास और खोज एवं बचाव मिशनों में सुधार के लिए उपयोगी हो सकते हैं। जानवरों के इस होमिंग व्यवहार की नकल करने के लिए आइआइटी मंडी के शोधकर्ताओं ने छोटे रोबोटों का उपयोग करके इन पैटर्नों की जांच की। लगभग 7.5 सेमी व्यास के यह रोबोट वस्तुओं और प्रकाश का पता लगाने के लिए सेंसर से लैस हैं। जिससे वे सबसे चमकीले प्रकाश स्रोत द्वारा चिह्नित घर का पता लगा सकते हैं। रोबोट स्वतंत्र रूप से नियंत्रित पहियों का उपयोग करके किसी वाहन की एक स्थान से दूसरे स्थान पर गति की योजना का अध्ययन करते हैं और प्रकाश की तीव्रता के आधार पर अपने पथ को कुछ जानवरों के समान समायोजित करते हैं।अध्ययन के निष्कर्षों को जर्नल पीआरएक्स लाइफ में प्रकाशित किया गया है।

TAGGED: Mandi IIT researcher
Chandrika August 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित : जयराम ठाकुर
Next Article IGMC में फ्री ओपन हार्ट सर्जरी सेवा बंद…दवाई विक्रेताओं ने सामान देने से किया मना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?