अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार को किन्नौर ज़िला के चौरा पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा पीडब्ल्यूडी हॉउस में कुछ देर रुक कर लोगों से मुलाक़ात कर आम समस्याए सुनी। उसके बाद 8 अप्रैल को ज़िला के अधिकारियों से कलो में मिलकर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद वे ज़िला के विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर में 13 अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनने के साथ किन्नौर ज़िला के मुख्यालय रिकोंगपिओ में 13 अप्रैल को ज़िला की सबसे महत्वपूर्ण लोकल एरिया डवलेपमेंट फंड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और परियोजना प्रभावित पंचायत प्रतिनिधियों से मुख़ातिब होंगे। इस बैठक में ज़िला के सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
