मंजूर पठान,चंबा: डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के भलेई नामक स्थान पर मिंजर अस्पताल के सौजन्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने शिविर का शुभारंभ किया। उसके बाद स्थानीय मरीजों का चेकअप शुरू किया गया। मिंजर अस्पताल के सौजन्य से मरीजों के आंख ,कान ,हड्डी ,और अन्य कई तरह के चेकअप किए गए ताकि लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
इस तरह का यह पहला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा हैं, इसमें क्षेत्र के कई मरीजों ने अपना चेक अप करवाया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने कहा की स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगने जरूरी हैं,ताकि क्षेत्र के लोगों को इस तरह के शिविर से लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की आने वाले समय में भी इस तरह के अन्य स्वास्थ्य शिविर विधान सभा के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है और इस तरह की अन्य स्वास्थ्य शिविर लगने चाहिए ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
वहीं दूसरी और चेकअप करवाने आए मरीज का कहना है की उन्होंने कैंप में अपना चेकअप करवाया हैं। उन्हें काफी अच्छा लगा और ऐसे कैंप आगे बीबी लगने चाहिए। मिंजर अस्पताल के डॉ. अनूप कुमार का कहना है की हमने आज स्वास्थ्य शिविर लगाया हैं इससे लोगों को लाभ होगा और कई तरह के चेक अप किए जा रहे हैं। मरीजों को दवाई दी जा रही हैं ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो सके। हमारा प्रयास है की इस तरह के ओर भी शिविर लगाए जाएंगे।
