By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा विभाग हमीरपुर का मिशन लाइफ अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा स्कूलों में सफाई अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > शिक्षा विभाग हमीरपुर का मिशन लाइफ अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा स्कूलों में सफाई अभियान
educationhimachal

शिक्षा विभाग हमीरपुर का मिशन लाइफ अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा स्कूलों में सफाई अभियान

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/05/18 at 1:01 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: केंद्र सरकार व राज्य सरकार के दिशानिर्देशानुसार शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूलों में छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पंचायत स्तर तक लोगों की पर्यावरण संरक्षण में हिस्सेदारी तय करने के उद्देश्य से  मिशन लाइफ शुरू कर दिया हैं। इस मिशन में स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, कचरा मुक्त परिसर, वर्मी कंपोस्ट इकाई स्थापित करना और जल संरक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार चलने वाले मिशन लाइफ अभियान के तहत शिक्षा विभाग हमीरपुर स्कूलों में कर्मचारियों व बच्चों को जागरूक कर रहा हैं। स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रतिज्ञा भी दिलवाई जा रही हैं।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि इसी श्रृंखला में स्कूलों में स्थापित इको क्लब के माध्यम से बच्चों को कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने सहित स्वस्थ जीवनशैली अपनाने बारे जागरूक किया जाएगा। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभी स्कूलों में बच्चे पर्यावरण पर पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, वाद विवाद जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश लोगों को देंगे।
उन्होंने बताया की इस अभियान के दौरान स्वस्थ पर्यावरण और जीवन शैली के लिए प्लास्टिक के कम उपयोग, भोजन की बर्बादी कम करना, जल संरक्षण करना, पौधारोपण करना जैसे कार्यक्रमों बारे स्कूल के कर्मचारियों व  बच्चों को रैली के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि इस बारे स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों व इको क्लब प्रभारियों को जानकारी दे दी गई हैं। साथ ही यह भी तय कर दिया है कि इस अभियान को समय पर पूरा किया जाए। इस अभियान से जुड़ी रिपोर्ट सभी स्कूल लाइफ पोर्टल के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को  भेजेंगे।
TAGGED: campaign, Cleanliness, education department, hamirpur, Mission Life, Schools
admin May 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त के आदेशों पर शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ मुहिम
Next Article भाजपा सांसदों पर कांग्रेस का हमला, बोले लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही जनता को फिर देने लगे लुभावने वादे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?