अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बड़सर विधानसभा के ढटवाल क्षेत्र में 40 लाख रुपए की लागत से बने 4 पटवार सर्कल भवनों का मंगलवार को विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने लोकार्पण किया। एक ही दिन में 4 विभिन्न जगहों ग्राम पंचायत रैली, महारल, बल्ह बिहाल व बिझड़ी में पटवार सर्कल भवनों के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। चारों ही भवनों के निर्माण कार्य पर 10-10 लाख रुपए की राशि खर्च की गई हैं। विभाग की ओर से तैयार किए गए इन पटवार भवनों में कार्यालय के साथ-साथ कर्मचारियों व अधिकारियों को ठहरने की व्यवस्था भी की गई हैं।
राजस्व विभाग ने इन चारों ही जगहों पर पुराने अनसेफ घोषित पटवार भवनों को गिरा कर नए भवनों का निर्माण कार्य किया हैं। इसके अलावा भी बड़सर में आधा दर्जन से ज्यादा पटवार भवनों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं जिनका भी शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा।। इस मौके पर एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा, तहसीलदार बिझड़ी अजय कुमार, नायब तहसीलदार रोशन लाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव किश्न कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन ढटवालिया, पंचायत प्रधान राजेश कुमार, विजय कुमारी, कमलेश कुमारी, संजय शर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घर द्वार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर में जितना भी विकास आज दिन तक हुआ है, वह केवल मात्र कांग्रेस सरकार की देन हैं। बड़सर का विकास निरंतर जारी है और इस विकास के आड़े पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोहडरा में शीघ्र ही राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला हैं, जिसमें क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आवासीय सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
इसके अलावा मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बड़सर के दौरे पर आएंगे और उस दौरान इन तमाम बड़ी योजनाओं का लोकार्पण उनके हाथों संपन्न करवाया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने बताया कि चारों ही भवनों के निर्माण कार्य पर 10-10 लाख रुपए की राशि खर्च की गई हैं। विभाग की ओर स्व तैयार किए गए इन पटवार भवनों में कार्यालय के साथ-साथ कर्मचारियों व अधिकारियों को ठहरने की व्यवस्था भी की गई हैं। राजस्व विभाग ने इन चारों ही जगहों पर पुराने अनसेफ घोषित पटवार भवनों को गिरा कर नए भवनों का निर्माण कार्य किया हैं। इसके अलावा भी बड़सर में आधा दर्जन से ज्यादा पटवार भवनों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं।
