अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के छोटा कस्बा सड़क मार्ग पर मंगलवार को एचआरटीसी की बस हा+दसे का शि+कार हो गई। यह बस यहां ढांक से टकराई जिससे बस को काफी क्षति पहुंची है, लेकिन बस में सवार लोगों के जानमाल को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार एचआरटीसी की बस छोटा कम्बा से भावा नगर की तरफ आ रही थी कि अचानक बस अनियंत्रित होकर ढांक से टकराई और बस का पहला हिस्सा ढांक से टकराने से बस वहीं रुक गई।
छोटा कम्बा सड़क पर एचआरटीसी बस दुर्घ+टना में बस में सवार किसी यात्री को बड़ी चो+टें नहीं आई हालांकि इस दुर्घ+टना में कुछ लोगों को मामूली चो+ट आई हैं जिनका नजदीकी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया हैं। छोटा कम्बा सड़क मार्ग पर एचआरटीसी बस के इस दुर्घ+टना के बाद मौके पर पुलिस इस विषय को लेकर छानबीन मे जुट गई हैं और दुर्घ+टना के कारण का पता लगाया जा रहा हैं।
