भावना शर्मा,सुजानपुर: प्रदेश में हो रही भारी बारिशों के चलते सुजानपुर शहर के वार्डों में भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ हैं। वहीं मंगलवार को विधायक राजेंद्र राणा ने शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया एवं पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रभावित परिवारों की उचित सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समस्त विधानसभावासियों व प्रदेशवासियों ने एकजुटता दिखाई एवं एक दूसरे की मदद के लिए आगे आए हैं।
उन्होंने कहा कि मैं आपदा में पीड़ितों के लिए मसीहा बनकर सामने आए लोगों का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। आफत की बारिश में प्रदेश में काल का ग्रास बने लोगों के परिवारों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
