बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)-विधायक रणधीर शर्मा ने त्रिवेणी घाट अली खड्ड जल विवाद आंदोलन स्थल पर पहुंचकर संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो और ग्रामीणों के साथ बैठक की.उन्होंने बताया कि पानी की स्कीम को अगर रद्द नहीं किया जाता है तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे.
विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो 13 फरवरी को तो ट्रेलर हुआ था,अब पूरी फिल्म दिखाई जाएगी.उन्होंने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा, lजब तक सरकार इस स्कीम को रद्द नही करती है.
