Solan, 21 October -: विधायक संजय अवस्थी ने दीपावली के शुभ अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के एयर गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने शिवलिंग और हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति का विश्व स्तर पर विशेष स्थान है और यहां के लोगों की देवी-देवताओं में गहरी आस्था रही है।जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनका लक्ष्य अर्की उपमंडल को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए खेल संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी ने एयर गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तथा स्कूल में खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानीय बजरंग समिति को 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
