By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना विस में चार सालों में 2000 करोड़ से अधिक विकासकार्य: सत्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > ऊना विस में चार सालों में 2000 करोड़ से अधिक विकासकार्य: सत्ती
himachalpoliticalpolitical

ऊना विस में चार सालों में 2000 करोड़ से अधिक विकासकार्य: सत्ती

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/17 at 1:06 PM
Share

ऊना 17 जुलाई: वर्तमान में ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित 2000 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि विभिन्न विकासकार्यों पर की व्यय की जा रही है। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विस के गांव लोअर अरनियाला में जन समस्याएं सुनने के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि आय के सीमित संसाधन होने के बावजूद जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वहीं ऊना विधानसभा ज्ञेत्र में भी गत चार वर्ष में अनेक विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है व पूरा होने जा रही हैं। वर्तमान में हल्के में इंडियन ऑयल डिपो व माडर्न आईएसबीटी बस अड्डा का निर्माण पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। लघु सचिवालय, क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रामा सेंटर व मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माणकार्य अंतिम चरण में है तथा शीघ्र इनका लोकार्पण हो जाएगा। जबकि मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना के रामपुर में सब्जी मण्डी भवन, व्यावसायिक पुर्नवास केंद्र (बीआरसी) भवन, ऊना में सर्किट हाउस, आईटीआई मैहतपुर व आईटीआई ऊना के बी-ब्लॉक इत्यादि अनकों बड़ी परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की राशि से इस निर्वाचन क्षेत्र की सभी सड़कों को डबल लेन किया गया है। हर घर को नल से पेयजल जल पहुंचाने का वायदा पूरा कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त केन्द्र व सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का पूरा-पूरा लाभ बैंकों के माध्यम से पात्र लाभार्थी तक सीधा पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

सत्ती ने कहा कि ऊना हल्के का सुनियोजित ढंग से विकास किया जा रहा है। हल्के के स्कूलों में सौंदर्यकरण, गलियों में व पंचायत घर परिसर में इंटरलॉक टाइलिंग लगाकर एक आदर्श हल्के का स्वरूप देने के भरसक प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि खड्डों व नालों का चैनलाइजेशन किया जा रहा है ताकि जलभराव की समस्या के निदान के साथ-साथ भूमि का उपचार भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के भीतर युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए ढांचागत खेल सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण स्तर पर भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। गांव-गांव में जिम के साथ-साथ स्कूल के खेल मैदानों के सुधार पर भी करोड़ों रूपयों की राशि व्यय की जा रही है। इसके अलावा सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने के प्रयास किये जा रहे हैं।

TAGGED: Himachal pardesh, una
admin July 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोटरी क्लब हमीरपुर ने बृध्द आश्रम मुठान मे पौधरोपण किया
Next Article पूर्व आई.ए.एस अधिकारी विवेक आत्रेय जी ने अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के प्रयास को बताया प्रेरणादायक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?