हमीरपुर - रोटरी क्लब हमीरपुर ने हीरानगर-कृष्णा कल्याण समिती के सौजन्य से बृध्द आश्रम मुठान के पर्गाण व आस पास की खाली भूमी मे पौधरोपण किया। कार्यक्रम हीरानगर-कृष्णा कल्याण समिती के अध्यक्ष ई एस के धीमान की अध्यक्षता ब रोटरी क्लब के प्रधान रीटेरियन राकेश ठाकुर ब सचिव रोटेरियन भगवती शर्मा की उपस्थित मे सम्मपन हुआ। इस पौधरोपण मे हरड, बेहरा, आबला, कचनार सहित 60 से ज्यादा पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब हमीरपुर बृध्द आश्रम मुठान के रखरखाव के लिए हर माह 6000 रुपये के साथ साथ हर तरह का सहयोग करता है, इस माह का योगदान बृध्द आश्रम मुठान मे जमा करवाया गया।
रीटेरियन अनिल कपिल ने ब्यक्तिगत तौर पर 1100 रू का योगदान बृध्द आश्रम मुठान के लिए किया। ईस अवसर पर हीरानगर-कृष्णा कल्याण समिती के सदस्य हस राज शर्मा, एच एस नागपाल, कुलदीप पटियाल, मिलाप चन्द, सी एस चन्देल, ब रोटेरियन डाक्टर मल्होत्रा, जे पी अग्निहोत्री, एन के शर्मा, सतीश कपिल, मजीत बनयाल, चन्दन, रबि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे ।
