नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)-भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में आज लाइव केयर फाउंडेशन द्वारा स्थापित की गई चैरिटेबल लैबोरेट्री का शुभारंभ किया ।इस लेबोरेटरी में कम दामों पर लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी ।
मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा यहां आधुनिक उपकरण लेबोरेटरी में स्थापित किए है, जिससे आने वाले समय मे लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक लेबोरेटरी का पूरे जिला के लोगो को लाभ मिलेगा और PGI चंडीगढ़ तर्ज पर यह विभिन्न प्रकार के टेस्ट हो पाएंगे।
