By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सांसद प्रतिभा सिंह बोले…27.40 करोड़ की लागत से सुदृढ़ होगी कटिंडी -झटिंगरी सड़क
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सांसद प्रतिभा सिंह बोले…27.40 करोड़ की लागत से सुदृढ़ होगी कटिंडी -झटिंगरी सड़क
himachalpolitical

सांसद प्रतिभा सिंह बोले…27.40 करोड़ की लागत से सुदृढ़ होगी कटिंडी -झटिंगरी सड़क

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/03 at 10:48 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- द्रंग विधानसभा क्षेत्र की कटिंडी – झटिंगरी सड़क को 27.40 करोड रूपये की लागत से सुदृढ़ किया जाएगा। इस सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज तीन के तहत धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द इस सड़क का सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। यह बात मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बेहतर हो जाने से जहां यातायात आवागमन बेहतर होगा तो वही पर्यटन गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

तरयांबली पंचायत में 12 लाख से निर्मित पटवार भवन का किया उद्धघाटन

सांसद ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते मंडी – पंडोह- कुल्लू सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से कटिंडी- कटौला सड़क वाहनों की आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सामने आई है। ऐसे में भविष्य में इस सड़क के बेहतर हो जाने से एक वैकल्पिक रास्ते के तौर पर भी इसका व्यापक इस्तेमाल हो सकेगा।सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश वासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है । उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते जहां प्रदेश में सैकड़ो लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है। तो वहीं सरकारी और निजी संपत्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा में पीड़ितों की मदद को प्रदेश ने लगातार केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके केन्द्र सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए हैं। लेकिन लोगों के दुख दर्द को समझते हुए प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 4500 करोड़ रूपये का राहत व पुनर्वास का आर्थिक पैकेज जारी कर इस आपदा की घड़ी में लोगों के दुख दर्द को मरहम लगाने का प्रयास किया है जो एक सराहनीय कदम है। वहीं अपने दौरे के पहले दिन प्रतिभा सिंह ने ग्राम पंचायत तरयांबली में 12 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित पटवार भवन का भी लोकार्पण किया। इस भवन के निर्मित हो जाने से अब यहां के लोगों को राजस्व संबंधित विभिन्न कार्य करवाने में सुविधा होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi MP Pratibha Singh
Chandrika October 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जानिए क्या हुआ जब अचानक से संजौली में ढाबे पर पहुंचे सीएम, ढाबा मालिक ने खोले क़ई राज
Next Article नाहन में आयोजित सिरमौर उत्सव का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने किया समापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?