By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सांसद प्रतिभा सिंह बोली…प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सांसद प्रतिभा सिंह बोली…प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध
himachalpolitical

सांसद प्रतिभा सिंह बोली…प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/06 at 8:15 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल में आई आपदा को न तो केंद्र सरकार ने अब तक राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और न ही केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई मदद की। बावजूद इसके प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह बात सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की।

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार को केंद्र से बहुत आशाएं थी। लेकिन केंद्र ने ना तो इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया और नहीं कोई मदद की। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी में जान गवाने वालों लोगों के प्रति एक बार भी संवेदना तक प्रकट नहीं की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र से कोई भी मदद न मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर प्रभावितों के पुनर्वास का बीड़ा उठाया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावितों के पुनर्वास के पूरी तरह बचनवद्ध है और मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों के पुर्नवास के लिए 4500 करोड़ राहत पैकेज का एलान किया है। विभागों की रिपोर्ट के आधार पर चरणबद्ध तरीके से सभी प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा ।

प्राथमिक पाठशाला भौण के अतिरिक्त भवन का किया उद्घाटन

सुंदरनगर के एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने 15 लाख की लागत से बने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौण के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन के साथ स्मार्ट रूम का शुभारंभ किया। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अपने दौरे के दौरान वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याए भी सुन रही हैं। जल्द ही लोगों की इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
बता दें कि सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 2 से 6 अक्टूबर तक मंडी जिला के दौरे पर हैं। 6 अक्टूबर यानी आज उनका सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi MP Pratibha Singh
Chandrika October 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों के साथ जल्द जेसीसी बैठक करेगी सरकार
Next Article चिकित्सा अधिकारी और नर्स पर लगे अभद्र व्यवहार के आरोप… सांसद के पास पहुंची शिकायत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?