विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंची। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर उन्होंने जहां माता रानी के दर्शन की है तो वहीं मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली का धागा भी बांधा।
इस अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाई और मां चिंतपूर्णी के दरबार में उनकी हाजिरी लगवाई। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी ने मां की चुनरी उन्हें भेंट स्वरूप दी। वहीं मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने उन्हें समृति केंद्र के रूप में मां की फ़ोटो भी भेंट की।
