संजीव महाजन,नूरपुर: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से सरकार से उनकी पेंशन का भुगतान समय पर करने के साथ ही एरियर दिए जाने की मांग की गई हैं। अपनी मांगों को लेकर रविवार को हिमाचल प्रदेश परिवहन कल्याण मंच की जिला कांगड़ा ईकाई के नूरपूर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में जसूर के परिवहन मंडलीय कार्यशाला में हुई। इस बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान, एरियर ओर समय पर पेंशन भुगतान को लेकर चर्चा हुई।
इस बैठक में मंच ने फैसला लिया हैं कि सरकार ने अगर अप्रैल महीने तक इन समस्याओं का हल नहीं किया तो इसके विरोध में कड़े कदम उठाने के लिए मंच मजबूर होगा। मंच के उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया ने कहा कि परिवहन पेंशनर कल्याण मंच जिला कांगड़ा ईकाई नूरपुर जोन की बैठक हुई जिसमें करीबन 55 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया हैं। बैठक में इस बात चर्चा हुई कि आज जब कि नई सरकार गठन हुए को चार महीने बीत चुके हैं तो पहली बार ऐसा हुआ है कि सेवानिवृत्त पेंशनर्स को अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से गुजारिश है कि जैसे पिछली सरकार सात तारीख तक पेंशन का भुगतान कर देती थी उसी तरह हमारी पेंशन का भुगतान किया जाए । साथ में जो हमारे देय भते 1-1-2016 के बाद संशोधित वेतनमान पेंशन रिटायर जो हुए हैं उनको नहीं दिया गया हैं उसको लेकर हमारी सरकार व प्रबंधन से अपील है कि यह सब पेंशन के साथ शीघ्र अतिशीघ्र दिया जाए और जो सरकार की ओर से घोषित 65,70,75 वर्ष पूरा कर चुके पेंशनर्स को क्रमशः 5,10,15 प्रतिशत लाभ एवं संशोधित वेतनमान एरियर है उसे दिया जाए।
कृपाल पठानिया ने कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर
मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की हैं। उन्होंने इन समास्याओं को दूर करने का आश्वासन तो दिया हैं। अगर हमारी समास्याओं का हल अप्रैल तक नहीं हुआ तो हमें मजबूरन कड़ा कदम उठाना पड़ सकता है जिसकी जिम्मेवारी सरकार व निगम प्रबंधन की होगी।
