By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम पालमपुर: गोपाल नाग मेयर, तो राजकुमार बने डिप्टी मेयर,सर्वसम्मति से हुआ चयन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम पालमपुर: गोपाल नाग मेयर, तो राजकुमार बने डिप्टी मेयर,सर्वसम्मति से हुआ चयन
himachalNews

नगर निगम पालमपुर: गोपाल नाग मेयर, तो राजकुमार बने डिप्टी मेयर,सर्वसम्मति से हुआ चयन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/11/25 at 11:56 AM
Share
राहुल चावला,पालमपुर(TSN): नगर निगम पालमपुर में महापौर पद के लिए वार्ड 6 से पार्षद गोपाल नाग ओर उपमहापौर पद के लिए वार्ड एक से पार्षद राज कुमार को निर्विरोध चुना गया हैं। चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरव जस्सल ने महापौर पद के लिए गोपाल नाग और उपमहापौर पद के लिए राज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
 महापौर ओर उपमहापौर पदों के लिए केवल एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। महापौर के लिए पूनम बाली ओर अनीश नाग ने गोपाल नाग के नाम की प्रस्तावना की, जबकि शशि डिंपल ओर नीलम मालिक ने उपमहापौर पद पर राज कुमार के नाम की प्रस्तावना की। नगर निगम सभागार में गोपाल नाग और राज कुमार सर्वसम्मति से मेयर डिप्टी मेयर चुना गया। मेयर एवं डिप्टी मेयर चुनाव में सभी 15 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।
निगम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक एवं मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने कहा कि मेयर ओर डिप्टी मेयर पद के लिए सर्वसम्मति से चयन के लिए सभी पार्षद बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनकी एक अपील से सर्वसम्मति से दोनों पदों का चयन हुआ हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे प्रदेश और देश में एक संदेश गया है और पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल का कद बढ़ा हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यपद्धति और सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यहां सर्वसम्मति से चुनाव पूरा हुआ हैं। उन्होंने मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई भी दी। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने नव चयनित मेयर ओर डिप्टी मेयर को बधाई दी ओर सभी पार्षदों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम से विजय का जो सिलसिला आरंभ हुआ है यह मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम में भी जारी रहेगा और 2024 लोकसभा चुनावों में भी चारों सीटों पर विजय प्राप्त होगी।
TAGGED: Deputy Mayor, Mayor, Municipal Corporation, palampur, Rajkumar, unanimously
admin November 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जल मिशन के तहत अधूरा कार्य 31 मार्च 2024 तक होगा पूरा, राज्य के हर खेत को मिलेगी सिंचाई सुविधाः अग्निहोत्री
Next Article विधायक रवि ठाकुर ने रंगरिक सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा,सुनी लोगों की समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

April 18, 2026

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

एनडीपीएस केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरोजपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ago

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?