राहुल चावला, शाहपुर(TSN): राज्य के हर खेत तक चरणबद्ध तरीके से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार शाहपुर विधानसभा के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जल मिशन के तहत का अधूरा कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत कांगड़ा जिला में 1027 करोड़ खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का अहम जिला है जहां पर जल एवं सिंचाई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक प्रयास हो रहे हैं।
नूरपुर क्षेत्र की फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना अरसे से लटकी थी और अब तक तीन सौ करोड़ इस पर खर्चे जा चुके थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब इसकी केंद्र से इनवस्टमेंट क्लीयरेंस मिली है, परियोजना की लागत 643 करोड़ तक पहुंच गई हैं। ज्वाली क्षेत्र की सुखाहार योजना भी ठंडे बस्ते में थी अब सरकार ने इसे केंद्र को प्रेषित करने की इजाजत दी हैं। इस पर भी 223 करोड़ व्यय होंगे। ज्वालामुखी क्षेत्र की मध्यम सिंचाई योजना 367 करोड़ की है इसको भी राज्य की कमेटी से मंजूर कर केंद्र को भेजा गया हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पालमपुर की सिवरेज योजना पर 350 करोड़ खर्च किया जा रहा हैं। एशियन विकास बैंक की ओर से 120 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा की शाहपुर विस क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर 216 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है जिसमें 142 करोड़ पेयजल तथा 17 करोड़ सिंचाई और 56 करोड़ सीवरेज सुविधा पर व्यय किया जा रहा हैं।
