भावना शर्मा,शिमला: 2 मई को हुए नगर निगम शिमला के चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित हो रहे हैं। सुबह से ही मतों की गिनती की प्रक्रिया चल रही हैं। 34 वार्डों में से अभी तक 7 वोट के परिणाम सामने आ चुके हैं।
जिन 7 वार्डों के परिणाम सामने आए हैं उनमें से 4 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की हैं। पहले 7 वार्ड के नतीजों में 4 पर कांग्रेस, 2 पर बीजेपी ओर एक वार्ड में सीपीआईएम प्रत्याशी को जीत हासिल हुई हैं।
भराड़ी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी मीना चौहान,रुल्दूभट्टा वार्ड से भी बीजेपी प्रत्याशी विजय रही हैं। वहीं कैथू वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी कांता सुयाल विजय रही हैं। अनाडेल वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रही तो वहीं टूटू वार्ड से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज, मजयाठ वार्ड से भी कांग्रेस की अनीता शर्मा विजेता रही हैं। वहीं समरहिल वार्ड पर सीपीआईएम ने अपने जीत का झंडा फहराया है और यहां सीपीआईएम के प्रत्याशी वीरेंद्र विजयी रहे हैं।
