बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर शहर में अतिक्रमण कर बैठे लोगों के खिलाफ नगर परिषद बिलासपुर सख्त हो गया है। नगर परिषद ने अभी तक दर्जनों परिवारों को नोटिस जारी कर दिए है, जिसमे साफ तौर कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर इन कब्जो को हटाया जाए। इसके बाद नगर परिषद जिला प्रशासन के सहयोग से पीला पंजा चलाएगा।
एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नही हटाया तो चलेगा प्रशासन का पीला पंजा
नगर परिषद द्वारा जारी किए गए इन नोटिस से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उनको एक विशेष लिस्ट जारी की गई है। जिसमें शहर में से लगभग 100 से अधिक परिवार इस लिस्ट में है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी 150 वर्ग मीटर के तहत रेगुलराइजेशन की जिनकी फाइल रिजेक्ट की गई है। उनको यह नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि यह लोग इस रेगुलराइजेशन प्रणाली के तहत सही नहीं बैठ रहे हैं। वहीं इनके द्वारा 150 वर्ग मीटर से ज्यादा अतिक्रमण किया गया है। जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर के संदर्भ में एक विशेष कमेटी भी बनाई गई है। जिसमें यह विशेष कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दर्जनों परिवारों को नोटिस जारी किया गया है और इन अतिक्रमणकारी परिवारों को एक हफ्ते का समय दिया गया है। 1 हफ्ते के भीतर अगर यह अपने अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो नगर परिषद द्वारा इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
