संजीव महाजन,नूरपुर: भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन सोमवार को कंडवाल मे हुआ। बैठक समापन समारोह में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने की।
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी न प्रदेश अध्यक्ष रशमा धर सूद को बधाई दी। दो दिनों की कार्यसीमित बैठक में पूर्व सरकार ने जनहित से जुड़े बहुत सारे विषयों पर चर्चा हुई ओर केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को कैसे ग्राउंड तक पहुंचाना हैं ओर महिलाओं का क्या योगदान रहेगा इस की विस्तृत चर्चा की गई। आने वाले लोकसभा चुनावों में महिला मोर्चा का क्या काम होगा यह भी बैठक में तय किया गया। उन्होंने महिलाओं को पेंशन देने को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि उन्होंने कभी अपना वायदा पूरा नहीं किया हैं। हमेशा जनता को ठगा हैं। वही काम सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में किया हैं।
उन्होंने कहा कि पांच महीने हो गए सभी महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उन्हें कब पेंशन मिलेगी पर अभी तक कुछ नहीं मिला हैं। इसके साथ ही किसान भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके पास कब कोई आएगा गोबर खरीदने ,दूध खरीदने। ओपीएस कर्मचारियों को इंतजार हैं पर अभी तक कुछ नहीं मिला हैं और वह अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अगर पांच साल कांग्रेस सरकार चलती है तो महिलाएं इनसे इनके ओर से किए वायदों को पूछती रहेगी । कांग्रेस सरकार को लाकर अब जनता सोच रही है क्यों यह काम किया हैं।
