अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): नैक की टीम जल्द ही नेताजी सुभाष चंद्र मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हमीरपुर का दौरा करके वहां की शिक्षा व्यवस्था और स्टूडेंट को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इसको लेकर संस्थान में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलग-अलग विभागों का नैक की टीम की ओर से निरीक्षण कर वहां के कामकाज का जायजा लेगी। नैक की अंक तालिका में कॉलेज के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। इसकी के तहत कॉलेज में 4 गार्डन बनाए गए हैं जिसमें आयुष गार्डन, हर्बल गार्डन, नवग्रह वाटिका प्रमुखता शामिल हैं।
इन सभी गार्डन की देखरेख का ज़िम्मा संबंधित विभाग के स्टूडेंट्स और शिक्षकों के हवाले किया गया हैं। ग्रेडिंग पाने के लिए संस्थान हर तरह की सुविधाएं जुटाने में लगा हुआ हैं, ताकि इस साल संस्थान को बेहतर ग्रेड हासिल हो सके। बता दें कि हमीरपुर का पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज प्रदेश के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है जिसका 60 साल से भी ज्यादा पुराना शैक्षणिक इतिहास है और इस संस्थान ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हुई हैं।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रमोद पटेल ने बताया कि नैक टीम के दौरे को लेकर यहां तैयारी की जा रही हैं। कॉलेज परिसर में चार गार्डन भी विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों की हर तरह की सुविधा का ख्याल रखा जाता है और हमेशा कोशिश यही रहती है कि उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके ।
