नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- जिला पुलिस बद्दी के तहत नालागढ़ पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है और कार्रवाई के बाद खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है । बता दें कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली के चिकनी नदी में अवैध खनन बड़ी जोरों पर चल रहा है, पुलिस ने रेड की तो पुलिस ने मौके से पांच वाहनों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा है ।
पुलिस ने कब्जे में लेकर नालागढ़ पुलिस थाना में पांचो वाहनों को खड़ा कर दिया है । साथ ही पुलिस की ओर से पांचो वाहनों के मालिकों से माइनिंग एक्ट के तहत जुर्माना भी वसूला गया है । इस बारे में थाना प्रभारी नालागढ़ अनिल कुमार चंदेल ने बताया कि एसएसपी बद्दी के दिशा निर्देशों के अनुसार अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।
