नालागढ़ : जगत सिंह -नालागढ़ के जगत खाना में ट्रक वर्कशॉप से मोबाइल समेत लोहे के एंगल की चोरी के मामले को 24 घंटे में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।जबकि पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मिथुन शर्मा निवासी मानपुरा से हुई है, जिसके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गयाहै। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बीते दिनों जगातखाना में विजय कुमार पुत्र राम स्वरुप निवासी सरावानगर गांव हिमांयुपुर तहसील फतेहगढ़ साहिब पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जगातखाना में ट्रक वर्कशॉप में ट्रक की बॉडी लगाने का काम करता है जब रात को सो रहे थे तो जब सुबह उठकर देखा था को एक मोबाइल समेत लोहे का 45 किलोग्राम का बट्टा व लोहे के एंगल समेत कई सामान मौके से गायब था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जाँच
डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि चोरी की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल भी रिकवर कर लिया गया है और दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
