By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रसेहड़ पंचायत के दुर्गम गांव उथड़ा में केंटर हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार,पांच लोगों की हुई मौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > रसेहड़ पंचायत के दुर्गम गांव उथड़ा में केंटर हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार,पांच लोगों की हुई मौत
Accidenthealth

रसेहड़ पंचायत के दुर्गम गांव उथड़ा में केंटर हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार,पांच लोगों की हुई मौत

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/14 at 7:16 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: धर्मशाला की रसेहड़ पंचायत के दुर्गम गांव उथड़ा में एक केंटर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया हैं। इस घटना में केंटर में सवार दस लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई हैं,जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सीधे टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों में जहां दो महिलाएं, एक छोटी बच्ची, तो वहीं दो पुरुष शामिल हैं, जो कि एक ही परिवार के बताए जा रहा हैं, जबकि घायलों में 4 पुरुष और एक छोटी बच्ची  बताई जा रही हैं।
यह सभी लोग तंगरोटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो कि उथड़ा गांव में पड़ने वाली अपनी पैतृक जमीन में पक चुकी गेहूं की फसल को बटोरने निकले थे। रविवार को जब वह दोपहर बाद जब केंटर में गेंहू की फसल को बटोरकर वापस लौट रहे थे तो लिंक रोड में कैंची मोड़ पर टर्न लेते वक्त ये हादसा पेश आ गया। इस दौरान केंटर सड़क से करीब ढाई सौ फीट की गहरी खाई में लुढ़क गया जहां मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि पांच बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के वक्त मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन योल में दी जहां से तुरंत प्रभाव से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि जिस गांव में यह हादसा पेश आया है उस गांव में महज एक दिन पहले बेहद खुशी का माहौल था। मगर महज एक दिन के बाद समूचा गांव इसलिए गम के सागर में डूब गया है क्योंकि एक ही परिवार के सदस्यों ने इस हादसे में जान गंवा दी हैं। वहीं रसेहड़ पंचायत के प्रधान आशीष कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों की ओर से जैसे ही इस बाबत सूचना दी गई वो तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। यहां आकर देखा तो नजारा बेहद विभत्स था। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। फिलहाल जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राहत प्रदान कर की गई हैं तो वहीं घायलों के लिए भी फौरी राहत प्रदान की गई हैं।
TAGGED: Canter, Dharmshala, died, five people, Road Accident, Uthada, village
admin May 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ा चोरी का आरोपी…ट्रक वर्क शॉप से मोबाइल व लोहे का समान किया था चोरी
Next Article ऊना में झुग्गियों में लगी भीषण आ+ग,10 साल की मासूम की जलकर मौ+त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

तेज़ रफ्तार बनी काल: सुंदरनगर में डिलीवरी बॉय की ट्रक हादसे में मौत

Ago

कुमारहट्टी बाईपास पर फिर बड़ा हादसा: अंजी बस स्टॉप के पास बोलेरो की ट्रक से टक्कर, चार वाहन क्षतिग्रस्त

Ago

कांगड़ा में दर्दनाक हादसा : स्कूल जाते छात्र को कार ने टक्कर मारी, सिर में गंभीर चोट

Ago

नादौन-अंब मार्ग पर भीषण हादसा, मां-बेटी की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?