अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आर्शीवाद से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी, जिसकी शुरूआत मुख्यमंत्री ने अपने बजट से कर दी हैं। यह बात हमीरपुर के निर्दलयी विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को हमीरपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आम व गरीब के वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान किए। वहीं उन्होंने विकासात्मक कार्यों के लिए विशेष बजट का प्रावधान करके हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नया अध्याय शुरू किया हैं।
आशीष शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर में 72 कनाल जमीन पर लगभग 70 करोड रूपए की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से बजट में 10 करोड रूपए जारी भी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बस स्टैंड का निर्माण दो वर्ष के भीतर पूर्ण करने का प्रावधान किया गया हैं। विधायक ने बताया कि हमीरपुर में परिवहन प्राधिकरण अपील का कार्यालय भी खोला जा रहा है जिस कारण हमीरपुर ओर आसपास के जिला के लोगों को परिवहन संबंधित अपील के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
