संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर विधानसभा में युवाओं में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने , युवाओं में खेलों में रुचि बढ़ाना, गरीब परिवारों व गरीब लोगों की बिमारी के चलते इलाज में मदद करना, महिलाओं को सशक्त बनाने जैसे कार्यों को रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा बख़ूबी से निभा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को ‘रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा’ ने एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें उन्होंने जो कार्य किए गए हैं या जो आगामी दिनों में किए जाएंगे उसके बारे में बताया। इस मीटिंग में विधानसभा नूरपुर की विभिन्न पंचायतों से दर्जनों लोग शामिल रहे।
अकिल बक्शी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीटिंग में सभा की ओर से जौन्टा, बरंडा के यूथ क्लब्स को स्पोर्ट्स किट भेंट की गई हैं। इसके साथ ही 50 व्यक्तियों को सोलर लाइट्स उपलब्ध भी करवाई हैं। उन्होंने कहा जो लोग किसी कारणवश लाइट्स लेने नहीं आ पाए हैं उनके हिस्से की लाइट्स बाकी मांगकर्ताओं को दे दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि ‘गैरी केयर्स फाउंडेशन’ की ओर से, बैडमिंटन चैंपियन मोहित के पिता को 5000 की सहायता राशि प्रदान की गई हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि नूरपुर में अब तक सभा की ओर से 50 लाइब्रेरी खोली गई है ओर एक सैंट्रल लाइब्रेरी के लिए नूरपुर जसूर के आसपास स्थान की तलाश कर रहे ही जो सभी लाइब्रेरीज को संचालित करने में सहायक होगी।
इसके साथ साथ अब तक 125 महिला मंडलों को सिलाई मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई हैं। नूरपुर में बढ़ते हुए न+शे के प्रचलन पर उन्होंने कहा कि न+शे के अवैध तस्करों पर नूरपुर प्रशासन की ओर से सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं ओर सारथी मुहिम भी चलाई जा रही हैं,जिससे न+शे के आदी हो चुके युवाओं को जागरूक व इसकी लत से युवा पीढ़ी को बाहर निकलने में सफलता प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि अब तक सभा की ओर से जागरूकता के साथ साथ विकास के क्षेत्रों में अनगिनत कार्य किए जा चुके हैं ओर आगे भी, जन सहयोग से, नूरपुर में विकास की नई गाथाएं लिखते रहेंगे।
