नाहन/देवेन्द्र कुमार: त्रिलोकपुर में विधायक डा. राजीव बिंदल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) त्रिलोकपुर का उद्घाटन किया। बिंदल ने कहा कि त्रिलोकपुर में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जो हमारे प्रयासों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार में फलीभूत हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 97 करोड़ रुपए की लागत से ईएसआई अस्पताल कालाआम का कार्य तीव ग्रति से चल रहा है।
इस अस्पताल के शुरू होने से त्रिलोकपुर कालाआम सहित इस क्षेत्र के हजारों लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। बिंदल ने भददेपार पुल और सिरिवाला पुल, क्यारवाला खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास भी किया। मीरपुर गुरूद्वारा में हैल्थ सब सेंटर का उदघाटन एवं नई सड़क का शिलान्यास भी किया। वहीं महिला मंडल भवन का भी उद्घाटन किया गया।
