राकेश, ऊना : जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहतगांव दुलेहड में एक दुकानदार पर अज्ञात लोंगो ने अचानक से आकर गोलियां दाग दी। जानकारी के अनुसार आरोपित बाइक पर सवार होकर आए और दुकान पर बैठे सेठी पर गोलियां दाग दी। घायल युवक को तत्काल ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है जहां पर इलाज़ के दौरान डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों और अन्य लोगो के साथ साथ राजनेता भी मौके पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों को सांत्वना देते नजर आए।
अभी तक यह ज्ञात नहीं हो पाया है की यह जानलेवा हमला किसने किया और इसके पीछे के कारण क्या रहे हैं,जबकि इस गोलीकांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई । नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी मौके पर पहुंच कर सरकार पर पर हमला बोल दिया है
ओर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है।
वहीं डॉक्टरों के मुताबिक एक युवक जिसे गाली लगी थी उडें इलाज़ के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था।उक्त व्यक्ति को बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस रखा गया है जो पोस्टमार्टम के बाद सुबह परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
