By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधानसभा में ली शपथ, , हिमाचल में रचा इतिहास जब पति पत्नी एक साथ पहुंचे विधानसभा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधानसभा में ली शपथ, , हिमाचल में रचा इतिहास जब पति पत्नी एक साथ पहुंचे विधानसभा
himachalpolitical

नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधानसभा में ली शपथ, , हिमाचल में रचा इतिहास जब पति पत्नी एक साथ पहुंचे विधानसभा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/22 at 3:25 PM
Share

शिमला,संजू चौधरी (TSN)हिमाचल के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर,नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और हमीरपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य आशीष शर्मा शामिल है। हिमाचल विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हिमाचल विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ कि पति पत्नी विधानसभा में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं।

अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में विधानसभा के मानसून सत्र हो सकता हैं।कल से 9 के आलावा 26 नए सदस्यों की ट्रेनिंग रखी गई है। भाजपा के 9 सदस्यों पर विधानसभा में अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर उन्होने कहा की ये विधानसभा का विषय है। सत्र के दौरान ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा।

भाजपा की कारगुजारियों के चलते हिमाचल में चार माह खराब हो गए : CM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा उसका जवाब जनता ने दे दिया है। भाजपा को अब चुपचाप विपक्ष की भूमिका निभाना चाहिए। भाजपा की कारगुजारियों के चलते हिमाचल में चार माह खराब हो गए। प्रदेश की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम सरकार ने जो कर्जा लिया उसके ब्याज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा ये

वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष 25 से 28 हो गया जबकी कांग्रेस चालीस के आंकड़े को पार नही कर पाई। सुक्खू सरकार ने चुनावो में जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया बाबजूद इसके लोकसभा की एक सीट भी नही जीत पाए। आर्थिक स्थिति भाजपा ने नही बल्कि कांग्रेस सरकारों ने बिगाड़ी। भाजपा ने भी कांग्रेस के कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए कर्ज लिया।

तीनों नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रदेश की जनता का आभार जताया, हरदीप सिंह बावा हुए भावुक

वहीं देहरा की विद्यायक कमलेश ठाकुर ने कहा ये उनकी नही बल्कि देहरा की जनता की शपथ है। 25 साल बाद कांग्रेस ने देहरा की सीट जीती है वह देहरा के विकास के लिए काम करेंगी।

हमीरपुर के भाजपा विद्यायक आशीष शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर का कोई विकास नही करवाया और उनके ऊपर झूठे मुकदमे बनाएं। अब उम्मीद है की सरकार काम करेंगी।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा भावुक हो गए. उन्होंने नालागढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नालागढ़ का विकास करना मेरी प्राथमिकता है. कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा, जो वादे जनता से किए गए हैं, उनको धरातल पर उतारने के लिए आज से ही कार्य शुरू किया जाएगा.

TAGGED: Shimla Newly elected members took oath in the assembly
Chandrika July 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सेब सीजन को लेकर जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजाम…अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की किया जाएगा नियुक्त
Next Article सावन के पहले सोमवार के दिन बाबा महामृत्यंज्य के दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?