एनजीटी टीम ने की गुगलैहड़-दियोली सड़क पर पेड़ की शाखाएं काटने के आरोपों की जांच
ऊना: एनजीटी की गठित टीम ने शुक्रवार को गगरेट उपमंडल के तहत गुगलैहड़-दयोली सड़क किनारे पेड़ों की शाखाओं के कटान के आरोपों की जांच की। इस टीम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विमल कुमार हटवाल ओर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा शामिल हैं।
टीम ने संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच-पड़ताल की। समिति सदस्यों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मोहित सहित शिकायतकर्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।