ऊना: पशु पालन विभाग ऊना ने जुलाई माह में अब तक कुल 38 बे सहारा गौवंश को पकड़ कर आश्रय प्रदान किया है। विभाग की ओर से हर माह बेसहारा छोड़े गए पशुओं को पकड़ कर उन्हें आश्रय दिलवाने का काम किया जा रहा है। विभाग ने अपनी इस मुहिम को लगातार जारी रखा है और शुक्रवार को भी विभाग की ओर से 18 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया है
पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने बताया क ग्राम पंचायत बसाल में 11 ओर खड्ड में 7 गौवंश को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी बेसहारा गौवंश को जिला की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि जून माह में हरोली उपमंडल के तहत बीत क्षेत्र से 91 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर बाथड़ी सहित जिला ऊना की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया था, जबकि चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व इसी प्रकार का अभियान छेड़ा गया था, जिसमें करीब 200 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया था और उन्हें कटौहड़ कलां गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में आश्रेय प्रदान किया गया है। डॉ. सेन ने कहा कि विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पशु पालन विभाग सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।
