By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एनएचएम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का तोहफा, संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एनएचएम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का तोहफा, संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
himachalNews

एनएचएम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का तोहफा, संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/08/25 at 6:15 PM
Share

राहुल चावला/ धर्मशाला-: प्रेस क्लब धर्मशाला में राज्य स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश की पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। प्रदेशाध्यक्ष मंजीत धीमान एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता प्रदेश प्रेस सचिव राज महाजन ने की। इस दौरान जिला कांगड़ा अध्यक्ष बख्शीश सिंह और जिला महासचिव विशाल शर्मा भी मौजूद रहे।

राज महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 2500 कर्मचारी 66 विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान सेवाओं से लेकर क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में एनएचएम कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कर्मचारियों के बेहतर कार्य के चलते प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई बार सम्मान भी प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले करीब 28 वर्षों से स्थायी नीति और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। संगठन की ओर से वर्तमान सरकार के समक्ष भी लगातार यह मांग उठाई जाती रही है। सरकार ने पहली बार बजट में एनएचएम कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान की घोषणा की थी, जिसके बाद 21 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।अधिसूचना के अनुसार सात वर्ष की सेवा पूरी कर चुके एनएचएम कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर बेसिक पे का लाभ दिया गया है। सात वर्ष से अधिक सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रत्येक वर्ष तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रावधान किया गया है। वहीं, सात वर्ष की सेवा पूरी नहीं करने वाले कर्मचारियों को सात वर्ष पूरे होने तक पांच प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलता रहेगा। इस निर्णय से करीब 833 एनएचएम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का लाभ मिला है।

राज महाजन ने संशोधित वेतनमान लागू करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली है।हालांकि, संघ ने स्पष्ट किया कि उसका अगला लक्ष्य एनएचएम कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्थायी नीति और नियमितीकरण करवाना है। राज महाजन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिस तरह संशोधित वेतनमान का निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत दी गई है, उसी तरह वर्षों से लंबित स्थायी नीति की मांग को भी जल्द पूरा किया जाए।उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से लिखित रूप में मिलने का समय मांगा गया है। जल्द ही एनएचएम कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री के सम्मान में धन्यवाद समारोह भी आयोजित करेगा। इसमें प्रदेशभर से करीब 2500 कर्मचारी शामिल होंगे। समारोह के दौरान संशोधित वेतनमान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताने के साथ-साथ कर्मचारियों की स्थायी नीति और नियमितीकरण की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

TAGGED: Dharamshala NHM employees
Chandrika August 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुराह में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 240 सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Next Article सुगमता केंद्र शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ जोगिंदरनगर में आक्रोश रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुगमता केंद्र शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ जोगिंदरनगर में आक्रोश रैली

Ago

चुराह में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 240 सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Ago

विधानसभा सत्र सुचारू रूप से चलाना सरकार की जिम्मेदारी, जनहित के मुद्दों पर चर्चा जरूरी : विशाल नेहरिया

Ago

संशोधित वेतनमान व लंबित पेंशन लाभ जल्द जारी करने की उठी मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?