अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर में बुधवार को निर्जला एकादशी धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही मूसलाधार बारिश होने के बावजूद हमीरपुर के गांधी चौक पर दुकानदारों की ओर से हलवे व चने का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए भंडारे में लोगों ने भी बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। गांधी चौक पर दुकानदारों ने एकत्रित होकर आयोजित किए गए इस भंडारे में राहगीरों को भी प्रसाद बांटा ।
बात दें की प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर गांधी चौक पर दुकानदारों की ओर से पानी की छबील का आयोजन किया जाता था लेकिन इस वर्ष बारिश के चलते हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लगभग 70 किलो सूजी से निर्मित देसी घी के हलवे के अलावा 30 किलो चने का प्रसाद वितरित किया जाए।
दुकानदारों ने बताया कि निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर हर वर्ष दुकानदारों की ओर से सामूहिक प्रयास कर छबील का आयोजन किया जाता था लेकिन इस वर्ष बारिश के चलते सभी ने हलवे व चने का प्रसाद बांटने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों ने प्रसाद बनाने सहित वितरण करने में अपनी अहम भूमिका अदा की ।
