मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में बीते 2 दिनों से हो रही बारिश से लोग परेशान हो चुके हैं। वहीं कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नुकसान भी काफी ज्यादा हो रहा हैं। वहीं अगर बात अगर चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की कि जाए तो यहां बारिश का कहर बरपा रही हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश से पीडब्ल्यूडी विभाग को तीस लाख का नुकसान हुआ है और आधा दर्जन से ज्यादा मार्ग बंद पड़े हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा हैं।
बता दें की सबसे पहले चंबा तिस्सा मुख्य मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा हैं। उसके अलावा जितने भी अन्य लिंक मार्ग हैं उन्हें खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए नकरोड उपमंडल के एसडीओ शैलेश राणा ने कहा कि सबसे पहले मुख्य मार्ग को खोला जा रहा हैं, उसके बाद जितने भी अन्य जीप मार्ग है वो खोले जाएंगे। लगातार बारिश होने से परेशानी बढ़ रही है ऐसे में लोग अपने घरों से तब ही निकले जब उन्हें जरूरी कहीं जाना हो। ऐसे में खतरा मोल ना लें।
नकरोड उपमंडल के एसडीओ शैलेश राणा ने बताया कि तीन-चार दिनों से हो रही भारी बारिश से काफी संपर्क मार्ग बंद हुए हैं। हमारा प्रयास है कि सबसे पहले चंबा तिस्सा मुख्य मार्ग को खोला जाए और उसके अलावा जितने भी अन्य मार्ग हैं उन्हे खोलने का प्रयास किया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वह इस मौसम में बिना काम के कहीं आने जाने की जहमत ना उठाएं क्योंकि लगातार हो रही बारिश से मुश्किलें पैदा हो रही हैं।
