सचिन शर्मा, मनाली: मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस बार के विधानसभा चुनावों में मुकाबला काफी रोचक होता हुआ नज़र आ रहा है। मनाली विधानसभा क्षेत्र से इस बार के विधानसभा चुनावों में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।शनिवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया।
मनाली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में डटे सभी छः के छः प्रत्याशीयों ने अपनी जीत का दावा किया है। इस बार के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर व कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ के बीच की टक्कर को आप पार्टी,राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी,बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार के प्रत्याशियों ने काफी रौचक बना दिया है ।
मनाली एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नाम वापसि के अंतिम दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस नहीं लिया है जिसके बाद मनाली में अब 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं । उन्होंने कहा कि आज देर शाम तक सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि मनाली प्रशासन ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है और चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को जल्द ही दूसरा पूर्वाभ्यास प्रशिषण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
