अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से पर्यटन साइट्स को विकसित किया जा रहा हैं। पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जगह-जगह पैराग्लाइडिंग साइट्स को विकसित किया जा रहा हैं। इसी के तहत मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलंदर इलाके में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल किया गया। इस मौके पर इलाके के विधायक राजेंद्र राणा भी खास तौर पर मौजूद रहे।
पैराग्लाइडर राहुल की अगुवाई में आई पैराग्लाइडिंग की टीम ने इस साइट को फाइनल किया । आसमान में पैराग्लाइडर को उड़ता देख लोग भी काफी रोमांचित हुए। इस इलाके को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया। पटलंदर के इस इलाके में काफी ऊंची पहाड़ियां है जहां दिनभर काफी तेज हवाएं भी चलती है जोकि पैराग्लाइडिंग इवेंट के लिए काफी फायदेमंद हैं। उपयुक्त वातावरण होने के चलते यहां पैराग्लाइडिंग को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने का काम शुरू किया जाएगा ।
विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल होने से अब यहां इस साहसिक खेल को सही तरीके से करवाने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि यहां टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए और बाहरी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पैराग्लाइडिंग से जुड़े इवेंट करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुजानपुर में पहले से ही ऐतिहासिक ग्राउंड है वहां पर भी इसे करवाया जाएगा। इसके अलावा इलाके में जहां जहां पर भी टेकऑफ और लैंडिंग की साइट्स होंगी उन्हें भी चयनित कर लिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस रोमांचकारी खेल से जुड़ सकें।
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से पर्यटन साइट्स को विकसित किया जा रहा हैं। पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जगह-जगह पैराग्लाइडिंग साइट्स को विकसित किया जा रहा हैं। इसी के तहत मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलंदर इलाके में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल किया गया। इस मौके पर इलाके के विधायक राजेंद्र राणा भी खास तौर पर मौजूद रहे।