By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशा करने वाले और करवाने वालों की अब नहीं खैर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नशा करने वाले और करवाने वालों की अब नहीं खैर
himachal

नशा करने वाले और करवाने वालों की अब नहीं खैर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/16 at 5:06 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश में नशा इस समय सबसे बड़ी चुनौती और परेशानी बना हुआ है। युवा नशे की चपेट में फंसते जा रहे है। ऐसे में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जिला स्तर पर कई तरह के अभियान चलाए जा रहे है। जिला कांगड़ा में भी युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाज को जागरूक करने के लिए जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर, गांव व वार्ड स्तर पर भी इस कमेटियां का गठित की जा रही है। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में नार्को समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि इस कमेटी का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे की लत से निजात दिलाने व मादक पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाना है। उपायुक्त ने बताया कि अधिक धन कमाने के लालच में युवा मादक पदार्थों की सप्लाई करने व सेवन करना शुरू कर देते हैं जिससे उनका भविष्य अंधकारमय बन जाता है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर कमेटियों का गठन कर नशे पर पूरी तरह अंकुश लगाने का अथक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों की भी सुचारू मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों के सौ मीटर के दायरे के भीतर बीड़ी, सिग्रेट तथा तंबाकू बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है ओर इस के लिए एसडीएम को स्कूलों के आसपास की दुकानों की नियमित चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा ने कहा कि नशे व मादक पदार्थों की सप्लाई में किसी भी रूप में संलिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से नियमित तौर पर नाके भी लगाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने कहा कि मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले व्यक्ति जिला की सीमा से लगते अन्य राज्यों में भी छुप जाते हैं। ऐसे में जिला की सीमाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की समय समय पर काउंसलिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने ओर नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर गूुंजन संस्था की ओर से संदीप कुमार, उपमंडलाधिकारी ओर शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

TAGGED: Dharmshala, drug, drug de addiction centers
admin September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर के सही विकास के लिए निक्का मांग रहे लोगों से वोट रूपी सहयोग
Next Article ऊना में हुए गोलीकांड ओर सड़क हादसे के मृतकों को कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?