भावना शर्मा, शिमला: प्रदेश में ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनपीएस संघ की ओर से अनशन शुरू कर दिया गया है। अलग-अलग जगहों पर कर्मचारी अनशन पर बैठे है। शिमला में भी कर्मचारियों का यह अनशन चल रहा है जिसमें मंगलवार को सिरमौर जिला एनपीएस की कार्यकारणी अनशन पर बैठी। अनशन पर बैठने वाले कर्मचारियों में ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर सचिवालय घेराव के दौरान जोईय मामा का नारा लगाने वाले ओम प्रकाश भी शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें एनपीएस का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं उन्होंने जोईया मामा के नारे का राजनीतिकरण करने के भी आरोप इस दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से लगाए गए नारे में ऐसा कुछ नहीं था लेकिन विवाद खड़ा किया गया। मामा शब्द किसी को सुशोभित किया जाता है और बेवजह इसका राजनीतिकरण किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर में रैलियां कर रहे है ओर अपने आप को सिरमौर का मामा ओर उन्हें भांजा बता रहे है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी शुरू से ओल्ड पेंशन बहाल करने के संघर्ष कर रहे है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि अब जब इस सरकार का एक महीना बचा है तो उम्मीद है कि यह सरकार ओल्ड पेंशन बहाल करेगी।
वही एनपीएस संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए चारो लोकसभा क्षेत्रों में अनशन शुरू किया गया है। शिमला में अनशन का 25 वां दिन है ओर आज सिरमौर की टीम अनशन पर बैठी है जिसमें 3 मार्च को जोईया मामा का नारा लगाने वाले ओम प्रकाश भी शामिल है। यह नारा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में काफी चर्चा में रहा। आज ओम प्रकाश को एनपीएस का राज्य प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अनशन तक तक जारी रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नहीं की जाती है। 15 सितंबर के बाद वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान शुरू किया जाएगा।
