राकेश,ऊना: जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री कहे जाने पर भाजपा भड़क गई ओर मुकेश अग्निहोत्री को अनाप शनाप बयानबाजी न करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा की उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री कहे जाने पर नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दया दृष्टि से ही वह विपक्ष के नेता बने है, क्योंकि कांग्रेस विपक्ष का कॉलम नहीं पूरा कर पा रही थी लेकिन उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ने उदारता दिखाते हुए इन्हें विपक्ष का नेता बनाया है।
उन्होंने कहा की जिस दिन से बल्क ड्रग पार्क मंजूर हुआ है उस दिन से नेता प्रतिपक्ष अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। मेगा प्रोजेक्ट आने से जहां विपक्ष के नेता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र नेताओं का एक साथ होकर आभार प्रकट करना चाहिए था लेकिन वह इसके खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता इस प्रकार की बयानबाजी से बाज आए क्योंकि अभी तो शुरुआत हुई है एक मेगा प्रोजेक्ट की आने के बाद कुछ ही समय में दो और बड़े प्रोजेक्ट हरोली विधानसभा में खुलने जा रहे हैं जिनका जल्द ही औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा।
ऊना जिला में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार शर्मा ने केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत किए गए बल्क ड्रग पार्क को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया । उद्योग निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क के आने से हरोली विकास की और ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। हजारों लोगों को यहां पर रोजगार मिलेगा ओर कोई भी ऐसा युवा नहीं होगा जो बेरोजगार दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि मेगा प्रोजेक्ट स्वीकृत होने से यहां पर देश और प्रदेश में खुशी की लहर है। वहीं विपक्ष बल्क ड्रग पार्क के स्वीकृत होने से काफी मायूस दिखाई दे रहा है।
