संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर पुलिस की ओर से न+शा तस्क+रों और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कार्रवाई के तहत पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस ने इंदौरा विधानसभा के भदरोया में चंचल, पुत्र राज कुमार निवासी प्रेम नगर, हरदो छन्नी रोड़ गुरदासपुर, रज्जी, पुत्री अश्वनी कुमार व सचिन उर्फ सौरव पुत्र दर्शन कुमार दोनों निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा की कार नं. PB 35S-8884 से 153.16 ग्राम हेरो+इन/चि+ट्टा व 1,33,700 कैश बरामद किया हैं। इस मामले में अभियोग अधीन धारा 21-29-61-85 माद+क द्रव्य एवं मन प्रभावी अधिनियम में मामला पुलिस थाना में दर्ज किया गया हैं।
वहीं दूसरी ओर इंदौरा के मंड क्षेत्र में अवैध खनन पर करने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की हैं। यहां पुलिस थाना इंदौरा एवं नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलेन और दो टिप्परों को कब्जे में लेकर चालान किया हैं। इन अवैध खनन में संलिप्त लोगों से 1,50,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया हैं।
पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इन दोनों अलग-अलग मामलों में अभियोग अधीन धाराओं में कार्रवाई की गई हैं। अवैध खनन व अवैध न+शे का कारोबार करने वालों पर आगे भी कार्रवाई इसी तरह होती रहेगी।
