By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिला में 3 नशेड़ियों ने एक ही रात में 5 चोरियों की वारदातों को दिया अंजाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > मंडी जिला में 3 नशेड़ियों ने एक ही रात में 5 चोरियों की वारदातों को दिया अंजाम
crimehimachal

मंडी जिला में 3 नशेड़ियों ने एक ही रात में 5 चोरियों की वारदातों को दिया अंजाम

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/06 at 4:43 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के ऑट थाना के तहत चोरी की हुई कार के साथ तीन नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को अंजाम दिया है। इन नशेड़ी युवकों ने पहले पार्किंग में खड़ी कार को चुराया फिर उसके बाद ऑट क्षेत्र में 4 दुकानों के ताले तोड़े और विभिन्न चोरियों को अंजाम दिया। साथ ही नशेड़ी युवकों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का टायर भी चुरा लिया।

पहले नशेड़ी युवकों ने चुराई कार फिर 4 जगह तोड़े ताले

पुलिस ने चोरी की इस वारदात में शामिल तीन युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके द्वारा चोरी किए हुए अधिकतम सामान को रिकवर कर लिया है। इन नशेड़ी युवकों ने इस चोरी किए हुए सारे सामान को सब्जी मंडी की डंपिंग साइट में छुपा के रखा था, ताकि किसी को भी चोरी की भनक ना लगे। बता दें कि एक ही रात में विभिन्न चोरी की वारदातों का यह मामला 4 व 5 जून की रात है। नशेड़ी युवकों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की इन वारदातों को अंजाम दिया ताकि इनके ऊपर कोई भी शक ना हो। पहले इन नशेड़ी युवकों ने 4 जून की रात को मंडी शहर में पार्किंग में खड़ी कार को चुराया। इसके बाद यह सभी नशेड़ी युवक कार को लेकर ऑट पहुंच गए। ऑट में इन नशेड़ी युवकों ने पहले होलसेल की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी से 15 से 20 पेटियां रिफाइंड तेल की चुराई। इसके बाद इन नशेड़ी युवकों ने टकोली में शराब के ठेके का ताला तोड़ा। जहां से इन्होंने शराब की 6 पेटियां चुराई। चोरी की इन दो वारदातों को अंजाम देने के बाद नशेड़ी युवकों ने पनारसा में करियाना की दुकान में अपना हाथ साफ किया। वही इसके उपरांत इन युवकों ने मोबाइल रिपेयर की दुकान से कई उपकरण चुराए। मंडी वापस लौटते हुए फिर इन नशेड़ी युवकों ने सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा गाड़ी के दो टायर खोल दिए और 1 टायर चूरा लिया। जिसके बाद यह सभी युवक गाड़ी लेकर मंडी शहर पहुंचे और सब्जी मंडी की डंपिंग साइट में चोरी किया हुआ सारा सामान छुपा दिया। इसके उपरांत इन नशेड़ी युवकों ने 4 व 5 जून की मध्य रात्री को ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई कार को वहीं पार्किंग में खड़ा कर दिया जहां से लेकर गए थे। ताकि इन युवकों पर ना कार मालिक को शक हो और ना ही पुलिस इन तक पहुंच सके।

पुलिस ने एक नशेड़ी युवक को किया गिरफ्तार

5 जून को ऑट थाना की टीम को चोरी की इन वारदातों की शिकायत मिली तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए 24 घंटे के भीतर ही एक युवक चेतन शर्मा उर्फ़ मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी किए हुए सभी सामान को भी रिकवर कर लिया है। यह नशेड़ी युवक पधर के उरला का रहने वाला है और मंडी शहर में किराए के कमरे में रहता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी की इन वारदातों में आरोपी युवक के साथ दो युवक और शामिल थे जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही जारी है और जल्द ही दोनों आरोपी युवक भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

TAGGED: Mandi 3 drug addicts carried out 5 theft
Chandrika June 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुंदरनगर में नरेशचौक के समीप स्विफ्ट कार से टकराया बाइक सवार… युवक, युवती सहित महिला घायल
Next Article न+शा तस्क+री ओर अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की कार्रवाई,153.16 ग्राम हेरो+इन/चि+ट्टा व 1,33,700 रुपए कैश के साथ वसू+ला 1 लाख 50 हज़ार जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

April 19, 2026

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

सरकाघाट में नि:शुल्क कृत्रिम टांग वितरण शिविर, 15 दिव्यांगों को मिला नया सहारा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?