संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस रही हैं। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं। इसी के तहत नूरपुर पुलिस ने नशा कारोबारियों पर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई अमल में लाई हैं, जिसमें पुलिस थाना डमटाल के तहत राजीव कुमार, पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गांव गन्ना पिंड , तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब के कब्जे से 16.74 ग्राम हीरोइन/ चिट्टा बरामद किया हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने थाना ज्वाली के तहत सोनू, पत्नी दीपक कुमार गांव व डाकघर सिद्धपुरघाड तहसील ज्वाली,जिला कांगड़ा व अनुवाला, पुत्री अशोकी,पत्नी सुशील कुमार गांव नकोदर,डाकघर ढसोली, तह. फतेहपुर जिला कांगड़ा के घर से 204 ग्राम चरस बरामद की हैं। जिस पर पुलिस थाना डमटाल व पुलिस थाना ज्वाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा कि नशे के खिलाफ आगे भी इसी तरह मुहिम जारी रहेगी ।
