राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की अंजली शर्मा ने प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा किया हैं। हिमाचल के जीईएमएस परिवार की सदस्य अंजलि शर्मा जो कि गद्दी समुदाय से संबंध रखती हैं। इस समुदाय से की वह लड़की बनी हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) पर फतह हासिल की हैं।
इतना ही नहीं अंजलि भारत देश की पहली महिला भी बनी हैं जिसने पारंपरिक गद्दी परिधान लुआंचड़ी में यह यह चढ़ाई चढ़ी हैं। अंजलि ने माउंट किलिमंजारो को फहत कर यहां पर गद्दी वेशभूषा में तिरंगा लहरा कर विश्व भर में अपनी संस्कृति ओर वेशभूषा की की एक अलग ही छाप छोड़ी हैं।
इस उपलब्धि के लिए उन सभी सज्जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता हैं जिन्होंने इस बहादुर लड़की की इस उपलब्धि को हासिल करने में आर्थिक सहायता प्रदान की हैं। पूरे जीईएमएस परिवार ने अंजलि शर्मा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य में और भी बड़े कीर्तिमान स्थापित करने की मंगलकामना की हैं।
गद्दी संस्कृति को प्रमोट करने का कार्य कर रही अंजलि
बता दें की धर्मशाला के घमरु निवासी अंजलि शर्मा पहाड़ों की चोटियों पर गद्दी संस्कृति को प्रोमोट करने का कार्य कर रही हैं। अंजलि शर्मा ने 15 वर्ष की ही आयु में 5289 मीटर ऊंची फ्रेंडशिप चोटी पर पहले ही प्रयास में फतह हासिल कर ली हैं। उसके बाद हनुमान टिब्बा और 6001 मीटर ऊंचाई वाले पहाड़ देओ पर भी वह फतह हासिल कर चुकी हैं।
