संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। इंदौरा विधानसभा की पुलिस चौकी रे के तहत मंड बहादुर में गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ियों की चैकिंग के दौरान रेशम सिंह, सुपुत्र मोहन लाल निवासी गांव गंगवाल, डाकघर बसंतपुर तह. इंदौरा की गाड़ी न.पीबी 06 ई 5278 से दो सौ लीटर देशी लाहण बरामद की हैं।
पुलिस जिला नूरपुर, एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी इसके चलते पुलिस टीम गाड़ियों की चैकिंग कर थी, तो रेशम सिंह की गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई हैं, जिस पर उपरोक्त गाड़ी व बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियोग अधीन धारा 39(1) ए हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया हैं।
