सचिन शर्मा, मनाली: ग्राम पंचायत नग्गर के तहत माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर मेला ग्राउंड में शोभला बाणा फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय फेस्ट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें बुनाई सिलाई, क्रोशिया प्रतियोगिता ,फैशन शो ,गायन और नृत्य प्रतियोगिता,फिटनेस और बच्चों के लिए लेपटॉप चेलेंज प्रतियोगिता का आयोजन इन दो दिनों में किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्ध बागबान और बड़ागढ़ ताज ग्रुप फाइव स्टार रिसोर्ट एंड स्पा के निर्देशक नकुल खुल्लर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
पहले दिन रविवार को हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में दो वर्गों में 10 से 13 साल की आयु वर्ग में पहले स्थान पर रोनक प्रधान, दूसरे स्थान पर मनन कुमार, तृतीय स्थान पर वीर विक्रम व 14 से अधिक आयु वर्ग में पहले स्थान पर संजना दूसरे स्थान पर वंशिका और तीसरे स्थान पर त्विशा को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया । बुनाई प्रतियोगिता में 12 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर सुनीता, दूसरे स्थान पर कुसुम, तीसरे स्थान पर गीता विजेता रही। क्रोशिया प्रतियोगिता में 14 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर जयवंती, दूसरे स्थान पर सीमा, तीसरे स्थान पर निशा व विशेष पुरस्कार से विमला देवी को पुरस्कृत किया गया।
वहीं इस दौरान बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए नकुल खुल्लर ने अपने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलता हैं वहीं यहां की समृद्ध संस्कृति, वेशभुषा ,खानपान ओर हथकरगा पर बुने जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच भी उपलब्ध होता हैं। मुख्य अतिथि ने इस आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की हैं।
वहीं चेप संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट अपर्णा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन की संस्था देश के हर कोने में जाकर वहां की संस्कृति और पारंपरिक खानपान और वेशभुषा के उत्थान में लगी महिलाओं सहित अन्य वर्गों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत हैं। युवा वर्ग को नशे से दूर रखने और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें अपनी स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करती हैं। वहीं उन्होंने अपनी सहयोगी संस्थाओं,ग्राम पंचायतों नग्गर और वहां के निवासियों का भी धन्यवाद किया है कि बिना उन की मदद से इस प्रकार का आयोजन करना मुश्किल था ।
