ऊना: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र ऊना की ओर से आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कोविड -19 ओर पौधरोपण कार्यक्रम कर जागरूकता का संदेश दिया गया।
उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ. लाल सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से स्वाधीनता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का संचालन कर अनेकों गतिविधियों के माधयम से जन-जन को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लोक सहभागिता ओर स्वतंत्रता के उतरोतर काल में देश कि विकास गाथा के प्रति अवगत करवाया जाएहा। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि हर नागरिक गौरवान्वित महसूस कर सके।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस बार 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरो में तिरंगा लगाकर देश के समग्र विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता का संकल्प दोहराएं। नेहरू युवा केंद्र ने 15 अगस्त तक युवा मंडल विकास कार्यक्रम के तहत सघन एवं मिशन मोड अब्जियां का संचालन किया जा रहा है जिसमें जिला के 20 वालंटियर्स/प्रोग्रेसिव युथ लीडर्स विभिन्न 200 गावों का भ्रमण करेंगे ओर पुराने युवा मंडलो को सक्रिय करने के साथ-साथ जिन गावों में युवा मंडल नहीं है वहां पर नए युवा मंडलों का गठन करेंगे। अभियान के दौरान जन-जन को हर घर तिरंगा, कोविड-19, स्वछता, वृहद् पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्व रोजगार, वित्तीय साक्षरता ओर सोशल मीडिया कि उपयोगिता बारे जानकारी देंगे। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर आर.सेटी आकाश भारद्वाज ने महिलाओं ओर युवाओं को स्वरोजगार के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
