By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान
himachalpoliticalpolitical

स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/28 at 1:06 PM
Share

ऊना: स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के तय मानकों के तहत जिन पंचायतों का प्रदर्शन बेहतर होगा उन्हें यह पुरस्कार दिए जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के संबंध में डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने दी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित विभिन्न घटकों की कार्य प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर नीलम कुमारी ने कहा कि ऊना जिला में अब तक 1818 शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिन पर 2 करोड़ 18 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा जिला में 2 करोड़ 43 लाख की लागत से 95 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली में 48 लाख रुपए की लागत से एक ठोस कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की गई है तथा जिला के प्रत्येक विकास खंड में एक प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की जा रही है, जिसके निर्माण पर 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायत मुच्छाली में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

नीलम कुमारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को आगामी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता समारोह के अवसर पर सम्मानित ओर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत और बेहतर कार्य करने के दृष्टिगत निकट भविष्य में विभागीय अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतवासियों का देश के ऐसे राज्यों में परिचयात्मक दौरा करवाया जाएगा, जहां पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतरीन कार्य हुए हैं।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीआरडीए ऊना के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल, मृदा परीक्षण अधिकारी डॉक्टर दीपिका भाटिया, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एनवाईके ने चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों पर किया जागरूक
Next Article सेब मंडी सोलन खस्ताहाल, दलदल में हो रहा करोड़ो व्यापार, फंस रही सेब से लोड़ गाड़ियां,आढ़ती और बागवान परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?