मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा उपमंडल में बिजली विभाग का कार्यालय पिछले काफी सालों से खस्ता हालत में पड़ा हैं। कार्यालय के खस्ताहाल होने के चलते कर्मचारियों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि उक्त बिजली विभाग का कार्यालय जगह-जगह दरारें पड़ने से क्षतिग्रस्त हो गया हैं और बिजली विभाग के सभी कर्मचारी इसी भवन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भवन के खस्ता हालत होने के चलते इसके बारे में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया हैं, लेकिन अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया हैं ।
बिजली विभाग के एसडीओ ने भी सरकार से मांग करते हुए कहा है कि बिजली विभाग के नए भवन को कहीं बनाया जाए क्योंकि इस भवन में दरारें पड़ने से यह क्षतिग्रस्त हो रहा हैं। बता दें की इस विधानसभा का यह एकमात्र कार्यालय है जहां एक लाख की आबादी को बिजली संबंधी समस्याएं और इस से जुड़े कार्य के लिए यहां आना पड़ता हैं। ऐसे में अगर सरकार इस भवन को कहीं अन्य दूसरी जगह बनाती है तो उससे कर्मचारियों का मानसिक तनाव भी कम होगा क्योंकि भवन में दरारे आन से इस भवन में कार्य करने वाले कर्मचारियों को डर के साए में काम करना पड़ता हैं।
एसडीओ दीवान चंद गुप्ता का कहना है की हमारे भवन मैं दरारे आने से भवन में कार्य करना मुश्किल हो रहा हैं। यहां हर समय हादसे का ख़तरा बना रहता हैं, हालंकि समय-समय पर हम इसकी रिपेयर होती हैं लेकिन दरारें इमारत में फ़िर भी आ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा हैं की अगर बिजली विभाग का कार्यालय भवन कहीं दूसरी जगह बनता है तो स्टाफ की सुविधा के लिए बेहतर होगा ।
