सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: बिलासपुर जिला में बुधवार को परिषद की त्रैमासि बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिलासपुर जिला से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनका जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह ठाकुर ने शिमला से धर्मशाला वाया नवगांव निचार मंडल वाया नवगांव शिमला से तल्याणा वाया नवगांव बस रूट के बंद होने का जबाव मांगा। इसके अतिरिक्त बेली राम टैगोर ने बिलासपुर से हवाण ओट हवाण से बिलासपुर सुबह-शाम चलने वाली बस के बंद करने बारे में, अध्यक्ष जिला परिषद मुस्कान ने बरमाणा से कैंची मोड़, ग्राम पंचायत कल्लर के तुहनू मोड़ ओर झंडूता की कुछ ग्राम पंचायतों में एटीएम खोलने बारे जानकारी लेनी चाही।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षा जिला परिषद बिलासपुर मुस्कान ने निर्देश जारी किए कि विभागों के केवल संबंधित अधिकारी ही बैठक में आएं। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इस प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
वहीं बैठक में जिला परिषद सदस्य शालु कुमारी व प्रोमिला बसु ने बरठीं चिकित्सालय में टैस्टिंग मशीन के ठीक करवाने बारे, कुमार गौरव शर्मा ने ग्राम पंचायत बल्ह भुल्हाणा के गांव खिजली में एक बिजली का खंबा बदलने बारे, ओर कंदरौर पुल के दोनों छोरों पर बहुत बड़े-बड़े खड्डे हैं उन्हें ठीक करने बारे ओर ग्राम पंचायत निचली भटेड़ में सिविल सप्लाई हेतु बन रहे स्टोर के निमार्ण को बंद करने बारे जानकारी चाही।
